आईएएसई की प्राचार्य डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी ने एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक जे.पी. रथ से की सौजन्य भेंट

शैक्षणिक प्रशिक्षण, संस्थागत विकास एवं भावी कार्ययोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ सार्थक विचार-विमर्श

बिलासपुर। शासकीय उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान (आईएएसई), बिलासपुर की प्राचार्य डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के अतिरिक्त संचालक जे.पी. रथ से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं संस्थागत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

सौजन्य मुलाकात के दौरान संस्थान में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों तथा प्रशिक्षणार्थियों के व्यावसायिक कौशल एवं क्षमता संवर्धन से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा संस्थान की भावी कार्ययोजनाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान हुआ। मुलाकात का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आपसी समन्वय और संस्थागत विकास को प्रोत्साहित करना रहा।