



विजय कुमार साहू की रिपोर्ट –
राहोद। नगर पंचायत राहोद के वार्ड क्रमांक 14 स्थित बाजार चौक मार्ग में जनसुविधा एवं क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से वार्डवासियों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद अवंतिका गुप्ता एवं पार्षद प्रतिनिधि डॉ. सुनील गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभापति संतोष यादव, दीपक कश्यप, पार्षद राजेश यादव, राजेश सोनी, कीर्ति सोनी, अमित अनंत, इंदु मनहर, विमल मनहर, सोनू, नेहा अग्रवाल, नर्सिंग गौड़, योगेश यादव, भवानी चंदेल एवं परम कुर्रे सहित नगर पंचायत के अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर भोला यादव, बृजेश अग्रवाल, चेलाराम श्रीवास, चितरंजन श्रीवास, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, नारायण अग्रवाल, लक्ष्मी पटेल, हिमांशु गुप्ता, समेलाल श्रीवास, टिंगू चंदेल, बाबा विश्वकर्मा, रवि भट्ट, आशुतोष साहू, जितेश कुर्रे, बुटवा श्रीवास, सुरेश गुनी, रामकुमार, अमित पटेल, भोला श्रीवास, कृष्ण श्रीवास, राम प्रसाद यादव, रामकुमार पटेल, संतोष केवट, दिलहरन देवांगन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, स्वच्छता एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों को गति दी जा रही है। वार्ड क्रमांक 14 में सीसी रोड निर्माण कार्य नगर पंचायत की विकास श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।
