
बैमा और नगोई में मुक्तिधाम निर्माण एवं उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमि पूजन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा और नगोई में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि विकास के मुद्दे पर राजनीतिक मतभेद नहीं होने चाहिए। हम अलग-अलग राजनीतिक दलों और विचारधाराओं से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य क्रमांक-3 के मार्गदर्शक के रूप में संबोधित करते हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का विकास सभी की साझा जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य अपने क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे पहले भी क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं और आगे भी आजीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम में ग्राम नगोई के डबहीपारा मुक्तिधाम निर्माण तथा बालीबंद तालाब के पास मुक्तिधाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वहीं, ग्राम पंचायत बैमा में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है।
कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जनपद सदस्य बुधनाथ टैगोर, ग्राम पंचायत नगोई की सरपंच सुनीता सत्येंद्र गढ़वाल, ग्राम पंचायत बैमा के सरपंच फतेह लाल सूर्यवंशी और उपसरपंच संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, श्याम सुंदर शास्त्री, चरण सिंह राज, राहुल गोरख, आशीष बारगाह, हेमलाल यादव, पंचायत सचिव शिव निर्मलकर, शैलेश सोनवानी, सतीश श्रीवास, लोकप्रकाश दिवाकर, राजेंद्र सूर्यवंशी, सागर पांडेय, बिट्टू शास्त्री, ओमप्रकाश गोपी शास्त्री, यशवंत सिंह ठाकुर, उमेश गौराहा और लक्ष्मी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत नगोई एवं बैमा के ग्रामीणों ने त्रिलोक चंद्र श्रीवास, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी तथा अन्य अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर उत्साह देखने को मिला।
