दिल्ली।
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, अटूट समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए किरण जसवाल को “अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना” के महिला प्रकोष्ठ की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान की गई।
किरण जसवाल का पारदर्शी कार्य, कर्मठता और ऊर्जावान नेतृत्व समाज और राष्ट्र को संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। संस्था की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
संस्था के संस्थापक राजेश वर्मा और संचालक मंडल के मार्गदर्शन में किरण जसवाल समाज के हर घर तक शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश को पहुँचाने में सक्रिय योगदान देंगी। संस्था को विश्वास है कि वे वल संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगी, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरणास्रोत भी बनेंगी।
इस नई जिम्मेदारी के लिए किरण जसवाल को ढेरों शुभकामनाएँ और बधाइयाँ! हमें विश्वास है कि यह यात्रा समाज और राष्ट्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित ह
इनकी नियुक्ति पर संरक्षक राजेश वर्मा, महासचिव विशाल कौशिक, मीडिया प्रभारी मनिंदर कौर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनमोल कुमार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार राणा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
