कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा में शिक्षा सहयोग, विद्यादान एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया उत्साह, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी-पेन एवं शिक्षण सामग्री प्रदान कर किया सम्मानित

बिर्रा। विकासखण्ड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा में ‘विद्यादान एवं शिक्षा सहयोग’ कार्यक्रम के साथ क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

शिक्षा सहयोग पहल के अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें, कॉपी एवं पेन उपलब्ध कराए गए। सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षाविद् श्री मनोज तिवारी तथा श्री तोषण तिवारी ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान करते हुए मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें कॉपी एवं पेन देकर सम्मानित भी किया गया।

क्विज प्रतियोगिता के दौरान बीईओ बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे। छात्राओं ने त्वरित एवं सटीक उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान का परिचय दिया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों एवं सेवा अभियानों से जुड़कर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है।

कार्यक्रम का संचालन बीआरसीसी हिरेंद्र बेहार ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिर्रा की सरपंच श्रीमती पिली बाई साहू, बीईओ बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी, बीआरसीसी हिरेंद्र बेहार, शिक्षाविद् मनोज तिवारी एवं तोषण तिवारी, मंडी अध्यक्ष बिर्रा संतोष कश्यप, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी देवचंद यादव, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा तारकेश्वर कलार, सरपंच प्रतिनिधि बिर्रा अकादशिया साहू, प्राचार्य श्रीमती पुष्पा पटेल, संकुल समन्वयक रामकिशोर देवांगन, लखन कश्यप, विश्वनाथ कश्यप, गुरु प्रसाद भतपहरे, उत्तम साहू, नवधा चंद्रा सहित बड़ी संख्या में पालकगण, जनभागीदारी समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।