
रैम्प वॉक, सिंगिंग और डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में केएम बिलासा धरोहर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला, बच्चों सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
समारोह के दौरान रैम्प वॉक, सिंगिंग, डांस सहित विभिन्न गतिविधियों और हैंडमेड स्टॉल का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम में शामिल सभी वर्गों के प्रतिभागियों को बिलासा धरोहर सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रेणुका पिंगले, मीना नितिन शाक्या, किरण रात्रे, अन्नू पांडेय एवं शीला महंत उपस्थित रहीं। वहीं जूरी के रूप में आशना, अभिलाषा झा, मनीषा सोनी एवं रीचा चावला ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
आयोजक कविता मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों के साथ जुड़ने और उनकी प्रतिभा को समझने का अवसर मिलता है। बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में एंकर के रूप में किरण पाठक ने भूमिका निभाई। विशेष सहयोगी स्मिता मिश्रा सहित आयोजन टीम के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
