
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ-साथ महिला अधिकार एवं समकालीन मुद्दों पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस नेत्री रजनी आगर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र भी मजबूत होता है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूजा मक्कड़ उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में रितु पांडेय, महेंद्र गंगोत्री, सीमा घृतेश, शिल्पी तिवारी, पिंकी बतरा, सावित्री सोनी, वाहिदा खान, माग्रेट बेंजामिन, अन्नपूर्णा ध्रुव, फरिदा खान, संगीता तिवारी, विमला पात्रे, गोरी देवांगन, अनुपम पांडेय, जसप्रीत हुरा, असीमा खान, अकबरी, मनीषा, मीनू गुप्ता, नीनू दुबे और उर्मिला शर्मा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार, समान अवसर और सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
