रोजगार नहीं तो आंदोलन! स्थानीय युवाओं ने कंपनी को दी खुली चेतावनी

दल्लीराजहरा (बालोद)। क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर युवाओं का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। दल्लीराजहरा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं ने ग्रेविटी टेक्सम प्रा. लि., कोण्डेकसा दल्लीराजहरा के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की है।
ज्ञापन में युवाओं ने कहा कि कंपनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निर्माण और अन्य कार्य कर रही है, लेकिन रोजगार के अवसरों में स्थानीय लोगों को पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा है।

विशाल मोटवानी* ने कहा,
“जब हमारी जमीन और हमारा क्षेत्र है, तो रोजगार में भी पहला हक हमारा होना चाहिए। बाहर से लोगों को लाकर हमें नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।”
रूबी इंथोनी ने नाराजगी जताते हुए कहा,
“हम पढ़े-लिखे होकर भी बेरोजगार घूम रहे हैं। अगर स्थानीय उद्योग ही हमें मौका नहीं देंगे तो हम कहां जाएंगे?”
युवाओं ने यह भी मांग रखी कि निर्माण कार्य में लगे स्थानीय श्रमिकों को नियमित कर्मचारी के रूप में भर्ती किया जाए और भविष्य की भर्तियों में क्षेत्रीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।
⚠️ आंदोलन की चेतावनी
युवाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।
फिलहाल क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में स्थिति और तेज हो सकती है।