सेवा, संवेदना और संस्कार का सुंदर उदाहरण, समाज के लिए प्रेरणादायी पहल

राज्यपाल रमेन डेका ने सामाजिक उत्तरदायित्व का सराहनीय परिचय देते हुए अपने पिता स्वर्गीय सुरेन्द्र डेका की स्मृति में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित कोपलवाणी चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन को 2 लाख रुपए का निजी अनुदान प्रदान किया है।
इस अनुदान से संस्था में “ सुरेन्द्र डेका पुरस्कार” की स्थापना की जाएगी। इस राशि के माध्यम से प्रतिवर्ष संस्था के दो उत्कृष्ट बच्चों को स्वर्गीय सुरेन्द्र डेका के जन्मदिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा, जिससे बच्चों को शिक्षा, प्रतिभा और समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
राज्यपाल डेका ने संस्था की अध्यक्ष पद्मा शर्मा को उक्त राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था की सदस्य भारती शर्मा, सेजल सिंघानिया एवं कुणाल टांक उपस्थित रहे। यह पहल सेवा, संवेदना और संस्कार का अनुपम उदाहरण बनकर समाज के लिए प्रेरणादायी सिद्ध हो रही है।