
रिपोर्ट: अनमोल कुमार रांची।
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय चिकित्सा सेवाश्री सम्मान – 2025” से झारखंड के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अंजीव नयन अंजनी को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 12 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित ‘द ललित होटल’ में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
डॉ. अंजीव एमबीबीएस डिग्रीधारी हैं और रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) से न्यूरोसर्जरी में प्रशिक्षित हैं। वे खूंटी जिले के प्रसिद्ध के.एस. गंगा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रबंध निदेशक भी हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान, विशेषकर कोविड-19 महामारी के दौरान जनसेवा, चिकित्सा शिविरों के आयोजन और नि:शुल्क जांच व दवा वितरण कार्यों के लिए उन्हें पहले भी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
इस सम्मान को उनके सामाजिक सरोकार, चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।