





भिलाई।हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रद्धा सुमन साईबाबा मंदिर में दत्तात्रेय जयंती भक्ति, उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। सुबह भगवान दत्तात्रेय की प्रतिमा का स्नान, काकड़ आरती, पूजा और अभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को सुंदर फूलों से सजाया गया।
महिला मंडल की ओर से दत्त जयंती ग्रंथ का पूजन-पाठ किया गया तथा सत्यनारायण पूजा के साथ जय-जयकार की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पालखी शोभायात्रा गाने-बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
दोपहर की आरती और महाप्रसाद में हलवा-पूरी, खिचड़ी और मिठाई का प्रसाद हजारों भक्तों को वितरित किया गया। महिला मंडल ने भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में पंडित प्रियांशु तिवारी ने भगवान दत्तात्रेय के जीवन, उनके 24 गुरुओं की परंपरा और आध्यात्मिक मार्गदर्शन पर प्रवचन दिया। उन्होंने बताया कि दत्तात्रेय त्रिदेव—ब्रह्मा, विष्णु और शिव—के संयुक्त अवतार माने जाते हैं और इन्हें ‘आदि गुरु’ के रूप में विशेष रूप से पूजित किया जाता है।
कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन ने मंदिर में पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया। हाउसिंग बोर्ड पार्षदों ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
मंदिर समिति अध्यक्ष विशाल भारती देशमुख, प्रमुख जजमान अरुण खाड़े परिवार, प्रशांत कुमार, क्षीरसागर परिवार, कृष्णा, शोभा गुज्जर, शंकरराव भातुलकर, मोहन विश्वकर्मा, चंदू पांडे, रूपा घोंगडे, अर्चना मुले, ममता सातपुते, अमृता तेलंग, सरिता देवतले, सतीश वाघमारे, प्रगति भिले, महेंद्रसिंह, उषा क्षीरसागर सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त साधना, शोभा कृष्णा गुज्जर, स्वाती शिंदे, सुनंदा मुले, वासुदेव भोंगाडे, अशोक मानकर, मनीषा राठी, सुरेश ठाकरे, विजय सातपुते, वीरेंद्र सिंह, लीना कोटकर, रश्मि खानजोडे, संजय कोटकर, चंदा कोटकर, तुपा दास, स्वीटी कोषिक, कल्पना और तारा सहित अनेक श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
दत्तात्रेय भगवान की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
