अंकेश कुमार बने अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

देशभर से अन्य पदाधिकारियों की भी हुई नियुक्ति

पटना। बिहार की राजधानी पटना निवासी समाजसेवी अंकेश कुमार को अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग संघ महिला सुरक्षा सेना का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनमोल कुमार द्वारा की गई।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने अंकेश कुमार को उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता, सक्रियता और सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है:
आलोक श्रीवास्तव (मध्यप्रदेश) – राष्ट्रीय सचिव
गीता गर्ग (पूर्वी दिल्ली) – प्रदेश उपाध्यक्ष
उमेश कुमार साह (छत्तीसगढ़) – प्रदेश महासचिव
पारूल साहू (गोंडा, उत्तर प्रदेश) – प्रदेश सचिव
रमेश कुमार साह (जमशेदपुर, झारखंड) – जिला अध्यक्ष
ललिता (छत्तीसगढ़) – जिला महासचिव
इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में राष्ट्रीय संरक्षक राजेश वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विशाल कौशिक एवं नवीन शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनिंदर कौर, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार देवांगन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और यह संगठन विधवा, दिव्यांग और महिला वर्ग के कल्याण हेतु अधिक प्रभावी रूप से कार्य करेगा। सभी ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।