अनिल कुमार गुप्ता बने भाजपा सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री

नई दिल्ली। भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक अनिल कुमार गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी सहयोग मंच का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष के शर्मा द्वारा, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण राय के निर्देशानुसार की गई।
अनिल कुमार गुप्ता को यह दायित्व सौंपते हुए उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों एवं भाजपा के उद्देश्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उनकी नियुक्ति पर मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनमोल कुमार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संतोष कुमार चतुर्वेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, बिहार प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजीव नयन अंजनी, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार देवांगन ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और भाजपा की विचारधारा तथा प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में नया मुकाम हासिल करेगा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष के शर्मा की संगठनात्मक दूरदर्शिता की सराहना भी की।