राजनांदगांव में फिर मंडराया कोविड का खतरा! ICU में भर्ती महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हड़कंप!

राजनांदगांव। शहर के शासकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से बड़ी खबर सामने आई है। कौरिनभाटा निवासी 65 वर्षीय महिला, जो बीते 5 दिनों से ICU में भर्ती थी, की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आते ही मरीज को तत्काल कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ में इस खबर से हड़कंप मच गया है।
डॉ. अतुल देशकर ने मामले की पुष्टि की और बताया कि अब पूरे ICU में विशेष सतर्कता और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कोरोना जैसे लक्षण नजर आए, जिसके बाद जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही तुरंत सभी संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है।

👉 क्या शहर में दोबारा दस्तक दे रहा है कोरोना?
👉 ICU में भर्ती मरीजों पर क्या पड़ेगा असर?
👉 क्या फिर लगेंगे सख्त कोविड प्रोटोकॉल?

फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।