स्लग: वृंदावन से कश्मीर तक निकलेगी “गीता मार्च यात्रा”

ब्रज धर्म संसद में उठी सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की हुंकार

🖊 रिपोर्ट: अनमोल कुमार | स्थान: वृंदावन (उ.प्र.)

वृंदावन। सनातन धर्म और गीता के सार्वभौमिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु “कर्मयोगी भारत निर्माण महायज्ञ” द्वारा वृंदावन से कश्मीर (लाल चौक) तक “गीता मार्च यात्रा” निकाली जाएगी। यह घोषणा त्रिदिवसीय ब्रज धर्म संसद के समापन सत्र में की गई, जिसका आयोजन ब्रजभूमि कल्याण परिषद एवं वृंदावन शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
गीता ही जीवन का पथ – वक्ताओं की हुंकार
ब्रज धर्म संसद में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र पुनर्जागरण पर गहन मंथन हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारी लाल ने कहा –
“सनातन धर्म की रक्षा और श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान को घर-घर पहुँचाने के लिए ‘गीता मार्च यात्रा’ वृंदावन से कश्मीर तक निकाली जाएगी, ताकि धर्मांतरण जैसी चुनौतियों का सामना जागरूकता से किया जा सके।”
राजेश शर्मा ने ब्रज की पवित्रता का उल्लेख करते हुए कहा –
“यह वही भूमि है जहाँ राधा-कृष्ण का प्रेम रस प्रकट हुआ। यहाँ की माटी से भक्ति की सुगंध आती है।”

गौरव रस्तोगी ने गीता दर्शन पर चर्चा करते