रंग पंचमी व जन्मदिन पर हनुमान जी की महाआरती, पुष्प होली और भंडारे का आयोजन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा रंग पंचमी एवं जन्मदिन के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर में महाआरती, पुष्प होली और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रविन्द्र सिंह सपरिवार महाआरती में शामिल हुए। हनुमान चालीसा पाठ के बाद उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग पंचमी और जन्मदिन की बधाई देते हुए पुष्प वर्षा कर उत्सव मनाया।

जन्मदिन के अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इनमें पूर्व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे और अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य महेश दुबे प्रमुख रहे।

वहीं कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवा मिश्रा, अनिल चौहान, आशीष गोयल सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, समाजसेवी और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला मंडल की सदस्याओं सहित सैकड़ों वार्डवासियों ने भी पूजा-अर्चना कर पुष्प भेंट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।