सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण हादसा, एक व्यक्ति घायल; प्रेस रिपोर्टर क्लब की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

नरियरा-पकरिया मार्ग पर शाम करीब 5:34 बजे हुई दुर्घटना, 112 को सूचना देकर घायल को शासकीय अस्पताल पामगढ़ में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चांपा। नरियरा-पकरिया मार्ग पर सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। घटना में अमरनाथ नामक व्यक्ति घायल हो गए। वे नरियरा के कॉलोनीपारा, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना शाम करीब 5 बजकर 34 मिनट की है।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रेस रिपोर्टर क्लब जांजगीर-चांपा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 112 पर सूचना दी। इसके बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पामगढ़ में भर्ती कराया गया।

सड़क पर खुलेआम घूमने और बैठे रहने वाले मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आवारा मवेशियों की समस्या को सामने ला दिया है।

स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि प्रशासन सड़कों पर बैठे एवं खुले में घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की उचित व्यवस्था करे, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

प्रेस रिपोर्टर क्लब जांजगीर-चांपा की टीम की तत्परता से घायल को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।

संवाददाता : विरेन्द्र कुमार
जिला अध्यक्ष, प्रेस रिपोर्टर क्लब जांजगीर