वैरोनिका अवार्ड की किड्स कैटेगरी में शौविक सूत्रधर बने विनर

स्वास्थ्य संघर्षों के बीच नन्हे शौविक ने प्रतिभा और आत्मविश्वास से जीता दर्शकों का दिल

रायपुर। राजधानी रायपुर में ग्लैमरस किंग एंड क्वीन ऑफ छत्तीसगढ़ 2026—वैरोनिका अवार्ड सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कोरबा-कुसमुंडा के नन्हे बालक शौविक सूत्रधर ने भी किड्स कैटेगरी में प्रतिभागी के रूप में अपनी कला प्रस्तुत की और शानदार प्रदर्शन करते हुए विनर का खिताब अपने नाम किया। उनके प्रदर्शन ने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

शौविक कम उम्र में स्वास्थ्य संबंधी संघर्षों से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी यह उपलब्धि संघर्ष के बीच सफलता की प्रेरणादायी मिसाल बनी है।

शौविक की सफलता पर परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।