
मनोरंजक खेल, गीत-संगीत और सावन से जुड़ी कविताओं ने बांधा समां
बिलासपुर। सावन माह की हरियाली और उमंग के बीच लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा परिवार द्वारा शहर के एक होटल में हरे रंग की थीम पर सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा और रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन में कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप द्वारा आयोजित किया गया। जोन चेयरपर्सन डॉ. रश्मि लता मिश्रा ने भी आयोजन को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।
कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने हरे रंग के परिधानों में हिस्सा लिया। मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इन्हीं खेलों के माध्यम से सावन सुंदरी का चयन किया गया, जिसमें उषा मुदलियार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सावन सुंदरी का खिताब हासिल किया। सलमा बेगम, शारदा कश्यप, अनिमा मिश्रा, शोभा चाहिल और रेणुका मसीह को भी विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया। सभी विजेताओं को उपहार प्रदान करने के साथ सावन सुंदरी को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।
रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी द्वारा भी सावन उत्सव के अवसर पर मनोरंजक खेल कराए गए। इनमें सुधा परिहार ने प्रथम, सावित्री जायसवाल एवं मंजुला शिंदे ने द्वितीय तथा संजना मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही गीत-संगीत और सावन से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।
डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन शोभा त्रिपाठी ने सावन उत्सव से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए। कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप की ओर से उपहार के साथ श्रृंगार सामग्री भी प्रदान की गई।
आयोजन में वसुंधरा परिवार से मंजू तिवारी, हंसा सेलारका, सीता तिवारी, किरण बाजपेई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। क्लब के वरिष्ठ सदस्यों विनीता मिश्रा, सुजाता मिश्रा, अंबुज पांडे, रेखा गुल्ला, मंगला कदम, मंगल देवरस और रत्ना खरे ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ सावन उत्सव का समापन हुआ। जोन चेयरपर्सन डॉ. रश्मि लता मिश्रा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित सभी आयोजकों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
