श्रीवास प्रीमियर लीग का सफल समापन, हाफ़ी बिलासपुर बनी चैंपियन

तीसरे वर्ष आयोजन समाज के लिए गौरव का विषय – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर।बिलासपुर संभाग श्रीवास समाज एवं क्रिकेट आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीवास प्रीमियर लीग (SPL) टूर्नामेंट का भव्य फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस प्रतियोगिता ने समाज में एकता, उत्साह और खेल भावना का नया संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास, प्रांतीय अध्यक्ष सर्वसेन समाज एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी ऐसा कार्य जिससे समाज का नाम रोशन हो, लोग गौरवान्वित हों और एकता के सूत्र में बंधें, वह भी सामाजिक सेवा का ही स्वरूप है। उन्होंने श्रीवास प्रीमियर लीग के निरंतर तीसरे वर्ष आयोजन को समाज के लिए गौरव का विषय बताया।

विशिष्ट अतिथियों में केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, पुलिस इंस्पेक्टर सूर्यकांत भारद्वाज, जिला अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष पी.आर. श्रीवास, मनोज श्रीवास, इंजीनियर केवल श्रीवास (रायपुर), गोरेलाल श्रीवास (जिला अध्यक्ष, कोरबा), शत्रुघ्न श्रीवास, राजीव श्रीवास (जिला अध्यक्ष, मुंगेली सेन समाज), सृष्टि सिंह (संपादक, न्यूज हंत) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास ने की। संचालन संतोष श्रीवास (कोषाध्यक्ष) ने किया तथा आभार प्रदर्शन संभागीय सचिव चंद्रमणि श्रीवास ने किया।

रोमांचक फाइनल मुकाबला

फाइनल मैच कोरबा टीम और हाफ़ी बिलासपुर टीम के मध्य खेला गया, जिसमें हाफ़ी बिलासपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को स्वर्गीय श्रीभंजन प्रसाद श्रीवास की स्मृति में ₹25,000 नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता कोरबा टीम को ₹15,000 नगद एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त चकरभाठा की भाई-भाई इलेवन टीम को ₹11,000 नगद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। चतुर्थ स्थान रायपुर टीम को प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट कैचर, बेस्ट कमेंटेटर एवं बेस्ट अंपायर सहित सैकड़ों आकर्षक पुरस्कार अतिथियों द्वारा वितरित किए गए।

भव्य स्वागत एवं सम्मान

मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास के आगमन पर ढोल-ताशों, आतिशबाजी और पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया। आयोजन समिति के प्रमुख विकास श्रीवास, नवीन श्रीवास, विनय श्रीवास, मनी श्रीवास, निखिल श्रीवास, संतोष श्रीवास, शुभम श्रीवास (कोषाध्यक्ष), सुमित श्रीवास (सह-सचिव), विक्की श्रीवास, सोनू श्रीवास सहित अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में श्रीवास सेन समाज के हजारों सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। साथ ही कांग्रेस नेता मंगल बाजपेई, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल गोरख, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू, कामरान खान, बंटी खान, अमन साहू सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

समापन अवसर पर सभी अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं खेल आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।