
सीजन-4 में महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, नेहा अमित सोनी बनीं फर्स्ट रनरअप
बिलासपुर। ‘स्वर्णा महिला विंग, हमेशा एक कदम आगे’ के तत्वावधान में 16 अगस्त को बिलासपुर के एक निजी होटल में राज्य स्तरीय ‘सावन क्वीन कॉन्टेस्ट-सीजन 4, 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजक निशा यज्ञेश सोनी के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंचीं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा अमित सोनी सहित संस्था की पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की खासियत यह रही कि न्यूनतम रजिस्ट्रेशन शुल्क में प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों और आकर्षक मंच का अवसर प्रदान किया गया। रैंप वॉक के दौरान ड्राई आइस के धुएं का विशेष प्रभाव और एलईडी स्क्रीन पर प्रतिभागियों के पोस्टर्स का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रतियोगिता में हुए विभिन्न राउंड
प्रतियोगिता में रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन तथा टैलेंट एवं डांस राउंड आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं और निर्णायक मंडल के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अतिथियों और निर्णायक मंडल की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरण सिंह, भाजपा नेत्री, अध्यक्ष सहयोग फाउंडेशन एवं संचालिका रिचलूक किड्स प्ले स्कूल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेविका रेनू गौतम तथा डॉ. दुर्गा, उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मुंगेली मौजूद रहीं।
इसके अलावा अंजली मिश्रा, रिचा चावला, सुमन सुरेंद्र साहू, नीतू शर्मा, संजना बदरिया, श्वेता कटेलीहा, ऋतु रॉय, साक्षी खरे, श्रुति, चांदनी मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। निर्णायक मंडल में एंजल चौकसे, किरण तथा संगीता तिवारी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
प्रियंवदा सिंह बनीं सावन क्वीन
प्रतियोगिता के परिणाम में प्रियंवदा सिंह ने ‘सावन क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। नेहा अमित सोनी फर्स्ट रनरअप और मौसमी नामदेव सेकंड रनरअप रहीं। वहीं संगीता साहू को ‘लकी स्वर्णा सावन क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया।
पंक्चुअलिटी के लिए नीलिनी सिंह और संध्या गुप्ता को सम्मानित किया गया। हाउसिंग गेम में शोभा सारथी, सरिता सोनवानी, ज्योति हिंदूजा, राजकुमार द्विवेदी, संध्या गुप्ता, मनप्रीत, रिचा चावला, सुमन सुरेंद्र साहू, पिंकी स्वर्णकार, पिंकी डे और निवेदिता देवांगन विजेता रहीं।
ताज, शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों और ज्यूरी सदस्यों ने विजेताओं को ताज, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
आयोजक निशा यज्ञेश सोनी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को कम शुल्क में बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नेहा अमित सोनी, शांति, रेखा, जया, रश्मि, शोभा, पिंकी सहित संस्था के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
अंत में आयोजक एवं संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
