
बिलासपुर। विश्व कराते दिवस के अवसर पर बिलासपुर कराटे अकादमी द्वारा स्मृति वन उद्यान, राजकिशोर नगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत यह आयोजन संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील चंद्र एवं महासचिव अविनाश शेट्टी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा आत्मरक्षा, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और आत्मविश्वास के महत्व से अवगत कराया गया।
बिलासपुर कराटे अकादमी के अध्यक्ष ठाकुर कर्ण सिंह एवं महिला प्रशिक्षिका तथा सचिव शिवानी बुधौलिया के नेतृत्व में लगभग 50 बच्चों को कराटे की विभिन्न तकनीकों और बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में प्रतीक सोनी, दिलदार सिंह टंडन, अनिल यादव, कल्याण सिंह, पूनम चंद कौशिक, प्रिया यादव, इशिका नेताम, इच्छा नेताम, आराध्या टंडन, आरव टंडन, सहज अरोरा, वैष्णवी कौशिक, माही सिंह, भारती कश्यप, कामाख्या सिंह, अंशिका यादव, अनुराग, राम्या पासवान, योगेश शिवदासानी, वर्षा श्रीवास, शिल्पी बुधौलिया, ओजस एवं सोमेश सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं कराटे प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कराटे के माध्यम से बच्चों में आत्मरक्षा की भावना विकसित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं।
