
बिना बिल भारी मात्रा में दवाइयों की आपूर्ति, कार्रवाई की मांग
राजनांदगांव जिले में कुछ मेडिकल एजेंसियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण चिकित्सकों को भारी मात्रा में दवाइयों की सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है, जो स्वास्थ्य नियमों के विपरीत बताया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई चर्चाओं के दौरान यह जानकारी सामने आई कि कई जगहों पर बिना बिल दवाइयों की आपूर्ति की जा रही है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि आने वाले समय में ऐसी मेडिकल एजेंसियों को चिन्हित कर जांच के दायरे में लाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध दवा कारोबार पर रोक लगाई जा सके।
— प्रदेश अध्यक्ष, प्रेस रिपोर्टर क्लब | संजय सोनी
