
राजनांदगांव विकासखंड के तुम्हारी बोर्ड, टेरेसरा और सोमनी क्षेत्र के आसपास स्थित फैक्ट्रियों में ठेकेदारों द्वारा अवैध लकड़ियों का खुलेआम डंपिंग कर उन्हें ईंधन के रूप में उपयोग किया जा रहा है। चिंताजनक तथ्य यह है कि इन गतिविधियों पर न डिप्टी रेंजर की निगरानी दिख रही है, न ही रेंजर की, जिससे फैक्ट्री मालिकों के हौसले बुलंद हैं।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने वन विभाग से तत्काल निगरानी कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वन परिक्षेत्र अधिकारी शीघ्र कार्रवाई नहीं करते, तो प्रेस रिपोर्टर क्लब लिखित शिकायत देकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई।
