रायगढ़ में 30 दिन, 30 सेवा कार्य संकल्प का 11वां दिन – सुश्री अलिशा अंसारी ने किया जल जीव सेवा अभियान

रायगढ़, 14 सितंबर 2026

शहर में चल रहे 30 दिन, 30 सेवा कार्य संकल्प अभियान के 11वें दिन आज जल जीव सेवा अभियान का आयोजन सुश्री अलिशा अंसारी के नेतृत्व में किया गया।

सुश्री अलिशा अंसारी ने स्थानीय तालाब पहुंचकर जल में रहने वाले जीवों – मछलियों, बत्तखों और कछुओं को मुर्रा, चावल और हरी सब्जियां खिलाकर उनकी सेवा की।

इस अवसर पर सुश्री अलिशा अंसारी ने कहा, “सेवा का अर्थ केवल मनुष्य की सेवा नहीं, बल्कि प्रकृति के हर जीव के प्रति करुणा रखना है। जल जीव भी हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन मूक जीवों की सेवा करना हमारा नैतिक दायित्व है।”

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि सप्ताह में कम से कम एक बार जल जीवों को भोजन अवश्य कराएं, जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।