मस्तूरी अनुभाग के नवपदस्थ एसडीएम शिव कुमार कंवर से प्रेस रिपोर्टर क्लब की सौजन्य मुलाकात

विजय साहू की रिपोर्ट –

मस्तूरी। मस्तूरी अनुभाग में नवपदस्थ एसडीएम शिव कुमार कंवर से प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला अध्यक्ष विजय साहू के नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में मस्तूरी क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद एवं सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। एसडीएम शिव कुमार कंवर ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने की बात कही।

इस दौरान प्रेस रिपोर्टर क्लब के संतोष पटेल, चंद्रशेखर साहू के साथ कई सदस्य उपस्थित रहे।