प्रेस रिपोर्टर क्लब ने जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

बिलासपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब केवल समाचार प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहा है।

उन्होंने सभी साथियों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में हर पोस्ट, संदेश और अभियान को अधिक से अधिक शेयर एवं फॉरवर्ड करना आवश्यक है, जिससे संगठन की आवाज और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य का छोटा सा सहयोग भी बड़े बदलाव की दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है।

श्याम कुमार गुप्ता ने जोर देते हुए कहा कि जब तक जनहित के मुद्दे व्यापक स्तर पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक आम जनता को न्याय दिलाना संभव नहीं होगा। इसलिए सभी सदस्य मिलकर संगठन के प्रत्येक अभियान को आगे बढ़ाएं और उसे जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अंत में उन्होंने सभी से “जनता की आवाज – हर घर तक” पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए संगठन की एकजुटता और सक्रियता पर बल दिया।