प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ – बिलासपुर जिला सचिव पद पर रिचा खंडेलवाल की नियुक्ति

बिलासपुर।प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 6417) ने जिला सचिव पद की ज़िम्मेदारी रिचा खंडेलवाल को सौंपते हुए संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विचारों की सक्रिय भूमि माने जाने वाले बिलासपुर में यह नियुक्ति पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

रिचा खंडेलवाल अपने संतुलित नेतृत्व, संवेदनशील सोच और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचानी जाती हैं। जनहित, पारदर्शिता और सत्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से संगठन को मजबूत दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है। उनके जुड़ने से जहां जिले में नई चेतना का वातावरण बना है, वहीं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों में भी उत्साह और विश्वास की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि रिचा खंडेलवाल का अनुभव और दृष्टि संगठन के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई जिला सचिव पत्रकारिता के उच्च मानकों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

संगठन ने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं तथा विश्वास जताया है कि उनकी नेतृत्व क्षमता क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।