
रायपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ (राज्य शासन से पंजीकृत) में कांकेर जिले के वरिष्ठ पत्रकार तेजमल नाथ को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
तेजमल नाथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता, निडरता और समाज के प्रति समर्पित लेखनी के लिए लंबे समय से पहचाने जाते हैं।उन्होंने ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों की समस्याओं, प्रशासनिक मुद्दों और आमजन की आवाज़ को सशक्त रूप से सामने रखा है।उनकी रचनात्मक दृष्टि और संतुलित विचारधारा ने पत्रकारिता को सदैव सकारात्मक दिशा दी है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि — “तेजमल नाथ जैसे अनुभवशील और निडर पत्रकार का संगठन से जुड़ना हमारे लिए गर्व का विषय है। उनका मार्गदर्शन और पत्रकारिता का अनुभव क्लब को नई ऊर्जा, दिशा और विश्वसनीयता प्रदान करेगा।”
क्लब परिवार ने तेजमल नाथ को सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं, और विश्वास व्यक्त किया है कि उनकी निष्पक्ष सोच व जनसेवी भावना से पत्रकारिता के क्षेत्र में नई प्रेरणा स्थापित होगी।
निडर कलम ही सच्चे लोकतंत्र की असली पहचान है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत
📍 मुख्यालय – राजनांदगांव / रायपुर
प्रदेश अध्यक्ष — संजय सोनी
