राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार मनोज चंदेल बने प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ राज्य के प्रदेश संरक्षक

राजनांदगांव।पत्रकारिता जगत में अपनी बुद्धिमत्ता, समझदारी और दूरदर्शिता के लिए प्रसिद्ध मनोज चंदेल को प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ राज्य का “प्रदेश संरक्षक” नियुक्त किया गया है।
यह निर्णय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी द्वारा जारी स्वागत संदेश में घोषित किया गया।

प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने श्रद्धा और सम्मान के साथ कहा कि मनोज चंदेल ने पत्रकारिता को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम बनाया है। वे हमेशा लोगों को जोड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं।

संगठन ने कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता, विश्लेषण क्षमता और गहरी राजनीतिक समझ उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट बनाती है। उनका अनुभव प्रदेशभर के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

संजय सोनी, प्रदेश अध्यक्ष, ने कहा — “हमें गर्व है कि मनोज चंदेल जैसे योग्य और दूरदर्शी व्यक्तित्व अब हमारे साथ ‘प्रदेश संरक्षक’ के रूप में जुड़े हैं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से संगठन नई दिशा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।”

प्रेस रिपोर्टर क्लब, जो छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत (पंजीयन क्रमांक 6417, स्थापना वर्ष 2005) है, आज सरगुजा से लेकर रायपुर और बस्तर तक सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
मनोज चंदेल के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती तथा नयी ऊर्जा प्राप्त होगी।

प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

संपर्क: संजय सोनी, प्रदेश अध्यक्ष प्रेस रिपोर्टर क्लब, छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत
(पंजीयन क्रमांक 6417, स्थापना वर्ष 2005)
मो. 93003 66627