
नई दिल्ली।
भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ (BGPS) ने महिला सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए सोनाली शर्मा को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय संस्थापक अनिल कुमार गुप्ता के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल कौशिक द्वारा की गई।
इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद पत्रकारों के बीच उत्साह का माहौल है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव दीपक खोसला, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार तथा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार शशि कुमार देवांगन समेत अनेक सदस्यों ने सोनाली शर्मा को बधाई दी है।
सभी का मानना है कि सोनाली शर्मा के जुड़ने से संगठन को नई दिशा मिलेगी और यह पत्रकार हितों के लिए और अधिक प्रभावशाली ढंग से कार्य करेगा।
संघ के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सोनाली शर्मा की सक्रियता और ऊर्जा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।