स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी को मिला अंतर्राष्ट्रीय संत सम्माननेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने संतों का विराट सम्मेलन, 20 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति

स्

रिपोर्ट: एस.एन. श्याम / अनमोल कुमार

विराटनगर, नेपाल।
नेपाल के विराटनगर स्थित रामधुनी धाम में सनातन धर्म के उत्थान और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने के उद्देश्य से एक विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रख्यात संत स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी महाराज (सूरज ब्रम्हे) को “अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मेलन सनातन धर्म व्यवस्थापन समिति, अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच तथा चार अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 20,000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे। शोभायात्रा की शुरुआत विराटनगर से हुई और 10 किलोमीटर की पदयात्रा के उपरांत रामधुनी धाम तक पहुँची।
सम्मेलन का नेतृत्व नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदेश्वर चौधरी ने किया। मंच पर नेपाल के अनेक राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और संतों ने विचार प्रकट किए।
सम्मान प्राप्त करते हुए स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी ने कहा:

“हमारा उद्देश्य भारत और नेपाल जैसे हिन्दू बहुल देशों को हिन्दू राष्ट्र बनाना है। पूरे विश्व के सनातनियों को एक मंच पर लाकर हम ‘अखंड भारत’ के निर्माण का संकल्प लेकर चल रहे हैं।”
इस सभा में नेपाल के पूर्व वन मंत्री एवं वर्तमान सांसद शंकर भंडारी, सांसद किरण शाह, पूर्व सांसद हरिचरण शाह, मध्यप्रदेश तेली घानी बोर्ड के अध्यक्ष रविकिरण साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, संत बौद्धिक मंच की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रूपा शाह, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अंग्रेज़ सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, एबराज आचार्य सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

यह आयोजन नेपाल के सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।