डोंगरगांव नपं अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी बनीं प्रदेश सचिव,राजनांदगांव, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की मिली विशेष जिम्मेदारी

सर्वब्राम्हण समाज की महिला मंच को सशक्त, संगठित और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने डोंगरगांव नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी को राष्ट्रीय महिला मंच की प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी की अनुशंसा पर की गई है।

इस नियुक्ति के साथ ही श्रीमती अंजू त्रिपाठी को राजनांदगांव, खैरागढ़, एवं मोहला-मानपुर जिलों की प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुने जाने पर समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है। श्रीमती त्रिपाठी का सामाजिक जीवन समर्पण, सेवा और नेतृत्व

क्षमता का उदाहरण रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने डोंगरगांव नगर में महिला उत्थान, शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में नगर की महिलाएं राजनीति से लेकर समाजसेवा तक, हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी इस नियुक्ति

को समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। यह निर्णय न केवल महिला मंच को नई दिशा देगा, बल्कि ब्राह्मण समाज की महिलाओं को संगठित करने में भी एक मील का पत्थर साबित होगा। श्रीमती त्रिपाठी की नियुक्ति पर सर्व ब्राम्हण समाज के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।