
छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण और नशामुक्ति को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा लगातार 1,323वें दिन भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण अभियान जारी रखा गया। समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, गाजर घास उन्मूलन, नशामुक्ति तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर चला अभियान
समिति की ओर से रायपुर के महादेव घाट, कोहका के भेलवा तालाब, ग्राम अंजोरा खुर्द में मैरी गोल्ड रिसोर्ट के पीछे स्थित कॉलोनी, भिलाई के हुडको तालाब, रिसाली के दशहरा मैदान, बालोद के शिव पार्वती धाम, सुरेगांव के दुर्गा मंदिर, भिलाई के सेक्टर-10 स्थित शिव दुर्गा मंदिर तथा कपिश्वर मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
इन गतिविधियों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा आम नागरिकों को स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
पदाधिकारियों और सदस्यों ने निभाई सहभागिता
अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थनेश्वरी हरदेल, रिसाली प्रभारी तरुणा देशमुख, टीनल हरदेल, कार्तिक राम चंद्राकर, महेंद्र यादव, भागीरथी सिन्हा, डेरहा राम देशमुख, बालोद से टिकेंद्र हरदेल, दाऊ लाल बघेल, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे, सरोज टहनगुरिया, राजेश कुमार, चितरंजन दुर्गा देशमुख, भानु शंकर बेलचंदन, संतोष कुमार देशमुख, श्यामली दास, अशोक माहेश्वरी, शंकर गोटे तथा योग लंगर की युवा टीम सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
स्वच्छ और हरित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। लगातार 1,323 दिनों से जारी अभियान के माध्यम से समिति स्वच्छता, जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दे रही है।
