
संगठनात्मक मजबूती और महिला सहभागिता को लेकर हुआ विचार-विमर्श
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा के बिलासपुर आगमन पर पेण्ड्रीडी के पास पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतनाम सिंह खनूजा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व महिला कांग्रेस सचिव पूजा खनूजा एवं उपाध्यक्ष शोभा चाहिल ने भी उनका स्वागत किया।
स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, महिला सहभागिता बढ़ाने तथा पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतनाम सिंह खनूजा, पूर्व महिला कांग्रेस सचिव पूजा खनूजा एवं उपाध्यक्ष शोभा चाहिल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
