
मस्तूरी।पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मस्तूरी थाना प्रभारी का सम्मान किया गया। क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मस्तूरी थाना पहुंचकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जनहित में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों के लिए थाना प्रभारी अजहरुद्दीन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्ट क्लब , बिलासपुर जिला अध्यक्ष विजय साहू तथा सदस्य संतोष पटेल उपस्थित रहे।
थाना मस्तूरी द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत करने, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाने की पहल सराहनीय है।
बिलासपुर जिला अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि पुलिस और पत्रकारिता के बीच बेहतर समन्वय से समाज में विश्वास और पारदर्शिता का वातावरण बनता है, जो लोकतंत्र को मजबूत करता है। वरिष्ठ सदस्य संतोष पटेल ने क्लब की निरंतर सामाजिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
सम्मान समारोह के दौरान थाना प्रभारी ने प्रेस रिपोर्टर क्लब का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसेवा के कार्यों में पुलिस सदैव तत्पर और संवेदनशील बनी रहेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
