भाजपा पूर्व मंडल ने नवनियुक्त थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट

कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

भिलाई। जिला भाजपा भिलाई (पूर्व मंडल) द्वारा मंडल अध्यक्ष रोहित साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-3 पुलिस भट्टी थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान पूर्व मंडल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा सहित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को थाना प्रभारी के समक्ष रखा।

थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित साहू के साथ प्रशांत कुमार क्षीरसागर, अजय कनोजे, मनोज मिश्रा, एम.पी. सिंह, श्रीनिवास रायडू, बृजेश मिश्रा ‘मंटू’, हरपाल सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।