
बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने शिक्षकों को सेवा पुस्तिका के अवलोकन एवं आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन के लिए किया आमंत्रित
बम्हनीडीह। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संचालित ‘मोर सेवा पुस्तिका – मोर अधिकार – मोर जिम्मेदारी’ अभियान का द्वितीय चरण 8 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे बीईओ कार्यालय, बम्हनीडीह में आयोजित होगा। इसमें संकुल सेमरिया, संकुल कपिस्दा एवं संकुल पोंडीशंकर के शिक्षक शामिल होंगे।
अभियान के अंतर्गत शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में परिवार सूची, नॉमिनी फॉर्म-डी, फैमिली पेंशन, समूह बीमा फॉर्म-8, जीपीएफ तथा ग्रेच्युटी नॉमिनेशन सहित आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी शिक्षकों की उपस्थिति में आवश्यक दस्तावेजों पर प्रमाणित हस्ताक्षर करेंगे, जिससे भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा सेवा संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने संकुल सेमरिया, संकुल कपिस्दा एवं संकुल पोंडीशंकर के सभी शिक्षकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी सेवा पुस्तिका का स्वयं अवलोकन करने तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराने का आग्रह किया है।
