
विजय कुमार साहू की रिपोर्ट –
बिलासपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा 13 जून को आयोजित स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पचपेड़ी के तहसीलदार को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सौजन्य भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियां एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से तहसीलदार को अवगत कराया। तहसीलदार ने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विषयों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के संभागीय अध्यक्ष विजय कुमार साहू, संगठन मंत्री संतोष कुमार पटेल एवं सदस्य चंद्रशेखर साहू उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
