प्रेस रिपोर्टर क्लब की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और सदस्यता विस्तार पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बिलासपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब की मासिक बैठक बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत, सक्रिय और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रदेश के किसी भी जिले में संगठनात्मक गठन, सदस्यता अभियान अथवा अन्य गतिविधियां बिना संभाग स्तरीय पदाधिकारियों की सहमति के प्रारंभ नहीं की जाएंगी। जिला स्तर पर किसी भी प्रस्ताव को लागू करने से पूर्व संबंधित संभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सहमति प्राप्त करना आवश्यक होगा, जिसके पश्चात प्रस्ताव को प्रदेश स्तरीय टीम के अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।

बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, जिला कार्यकारिणी के गठन, सक्रिय सदस्यता अभियान, पत्रकार हित संरक्षण, जरूरतमंद पत्रकार साथियों की सहायता तथा प्रेस रिपोर्टर क्लब के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में संगठन की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का समाधान पहले संभाग स्तर पर किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश स्तर की टीम हस्तक्षेप करेगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य संगठन में पारदर्शिता, अनुशासन और बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार को गति देने तथा पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
प्रदेश संरक्षक – अनूप सोनी,प्रदेश उपाध्यक्ष – गौतम बोंदरे,प्रदेश संरक्षक – कमल मित्तल,प्रदेश संरक्षक – प्रभात राय,प्रदेश सह सचिव – पी. आनंद राव,सचिव – रिया खंडेलवाल,संभागीय संरक्षक – नवल वर्मा,संभागीय सचिव – सतीश यादव,जिला अध्यक्ष – विजय कुमार साहू,संगठन मंत्री – संतोष पटेल,जिला सचिव – राजकुमार साहू,सोशल मीडिया प्रभारी – हर्ष सिंह,जिला,कोषाध्यक्ष – धनंजय साहू,जिला उपाध्यक्ष – संतोष निषाद,जिला सदस्य – अजय साहू सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन के नियमों का पालन करते हुए अनुशासन, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की है, ताकि संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाया जा सके।