


बिलासपुर।प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा बिलासपुर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह सौहार्द, भाईचारे और पत्रकारों की एकता के वातावरण में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।



कार्यक्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब आज छत्तीसगढ़ में पत्रकारों का एक सशक्त और सक्रिय संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनके सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की आवाज होते हैं और उनकी एकता ही संगठन की असली ताकत है। ऐसे आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और मजबूत करते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंदरे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब तेजी से प्रदेश के विभिन्न जिलों में विस्तार कर रहा है और संगठन से बड़ी संख्या में पत्रकार जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं को उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।


प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और प्रेस रिपोर्टर क्लब पत्रकारों को एक मजबूत मंच देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन की एकता और पत्रकारों के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए सभी पत्रकारों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश संरक्षक प्रभात राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों की एकजुटता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

सह सचिव पी. आनंद राव ने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।

महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रिचा खंडेलवाल ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और प्रेस रिपोर्टर क्लब महिला पत्रकारों को भी आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है।

प्रदेश विधि सलाहकार प्रार्थना खंडेलवाल ने कहा कि पत्रकारों को उनके अधिकारों और कानूनी पहलुओं के प्रति जागरूक करना संगठन की प्राथमिकता है।


इस अवसर पर जिला विधिक सलाहकार रेशमा खालको, संभागीय संरक्षक विनिमय सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद साहू, राजेंद्र राठौर, रामकुमार साहू,संतोष कुमार पटेल ग्रामीण संगठन मंत्री,संभागीय संरक्षक यश अग्रवाल, जिला संभागीय फोटोग्राफर टीकाराम, विधिक सलाहकार दीपक तिवारी, चंद्र कुमार निर्णेजक(जिला संरक्षक), अहिमन लाल खरे(जिला अध्यक्ष) कोरबा,विजय कुमार साहू, जिला अध्यक्ष,धर्मदास महंत,दिनेश भाटिया, टिकेश्वर कौशिक, प्रद्युमन सिंह,ओम प्रकाश पटेल, थलेश्वरी पटेल, संभागीय संरक्षक सतीश अग्रवाल, संभागीय सचिव सतीश यादव, जिला संभागीय मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, बसंत साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
