
बिलासपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्रेडिबल पार्क कॉलोनी में शिव मंदिर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। कॉलोनी में सुनील जैन के घर के सामने स्थित बोर परिसर के पास प्रस्तावित शिव मंदिर के लिए शनिवार, 14 फरवरी 2026 को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भूमि पूजन का शुभ कार्य हुकुमचंद मित्तल एवं पार्वती देवी मित्तल द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें कॉलोनी के अनेक शिव भक्तों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। धार्मिक मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया और वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर डी.सी. राठौर, सुनील जैन, डॉ. मनोज चंद्राकर, बी.एस. राजपूत, सुखसागर मधुकर, प्रकाश मित्तल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल तथा महाराज श्री भुवनेश्वर तिवारी (सागर वाले) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ होना अत्यंत शुभ संकेत है। उन्होंने बताया कि कॉलोनीवासियों के सहयोग से मंदिर निर्माण शीघ्र पूर्ण होगा और यह स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।
वहीं प्रकाश मित्तल की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई गई। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए मंदिर निर्माण में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ धार्मिक आयोजन को संपन्न किया।
