
संवेदनशीलता और निष्पक्षता से पत्रकारिता की नई पहचान गढ़ रहीं हैं श्रुति शिंदे
रायपुर। प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से राजधानी की जानी-मानी पत्रकार श्रुति शिंदे का हार्दिक स्वागत किया गया।
श्रुति शिंदे वह नाम हैं, जिन्होंने पत्रकारिता को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनाया है। अपने संवेदनशील दृष्टिकोण, निष्पक्षता और समर्पण से उन्होंने राजधानी रायपुर में पत्रकारिता जगत में एक सशक्त पहचान स्थापित की है।
उनकी लेखनी सदैव जनहित के मुद्दों को उजागर करती रही है। शासन-प्रशासन और जनता के बीच समन्वय की पुल बनकर उन्होंने समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मुखर किया है। सच्चाई और निडरता से भरी उनकी पत्रकारिता आज नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने इस अवसर पर कहा कि —
“श्रुति शिंदे जैसी साहसी, ईमानदार और संवेदनशील पत्रकार हमारे संगठन की शक्ति हैं। उनका जुड़ना न सिर्फ क्लब के लिए गौरव की बात है, बल्कि समाज में सकारात्मक पत्रकारिता की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।”
प्रेस रिपोर्टर क्लब (छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत – पंजीयन क्रमांक 6417, स्थापना वर्ष 2005) ने श्रुति शिंदे को संगठन की अमूल्य संपत्ति बताते हुए यह विश्वास जताया कि उनकी निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता आने वाले समय में समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल बनेगी।
