श्रीराम पुरम कॉलोनी, फरहद में सर्वसम्मति से चयनित हुई नई कार्यकारिणी
✍️ राजनांदगांव से — लाल टोपी राजू सोनी
राजनांदगांव। श्रीराम पुरम कॉलोनी, फरहद में कॉलोनी विकास समिति की बैठक का आयोजन वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश नामदेव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
अन्य निर्विरोध चयनित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
🔹 उपाध्यक्ष – राजु सिंह
🔹 कोषाध्यक्ष – सूरज हरिहरनों
🔹 सचिव – वीरेंद्र साहू
🔹 सह-सचिव – भारतद्वाज सर
🔹 संगठन एवं सांस्कृतिक सचिव – संजू साहू
यह गठन वरिष्ठ सदस्यों बेदुराम साहू, जी.आर. देवांगन, एवं जागेश साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जीतेंद्र यदुवंशी, श्री राहुल मिश्रा, संतोष टांडेकर, योगेंद्र साहू, एस.एन. महिपाल, के.के. साहू, विनोद साहू, शप्रकाश सोनी, उज्ज्वल शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।
सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा कॉलोनी के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
सावन सोमवार पर विशेष पूजा
बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन के पहले सोमवार, दिनांक 14 जुलाई 2025 को शाम 6 बजे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी कॉलोनीवासी सहपरिवार आमंत्रित रहेंगे।
विनीत — वीरेंद्र साहू, सचिव
श्रीराम पुरम कॉलोनी, फरहद, राजनांदगांव