
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़), 5 जुलाई 2025।
शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना, संकुल केन्द्र घिरघोली, विकासखंड छुईखदान, जिला कबीरधाम (केसीजी) में शनिवार को छात्र संघ का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन एवं सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा के निर्देशन में यह आयोजन खेल मैदान में संपन्न हुआ।
योग कक्षा के बाद सभी बच्चों की उपस्थिति में खुले मंच पर प्रत्यक्ष मतदान और सहमति के आधार पर छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया गया। बच्चों ने हाथ उठाकर अपनी पसंद के उम्मीदवारों का समर्थन किया और अपने नायकों को चुना।
منتخب छात्र प्रतिनिधि:
शाला नायक: रोमा वर्मा
उप शाला नायक: खेम कुमार वर्मा
कक्षा अनुसार चयनित छात्र प्रतिनिधि:
कक्षा पहली: कक्षा नायक – तियांशु जंघेल, उप नायक – देवांशी
कक्षा दूसरी: कक्षा नायक – विराट वर्मा, उप नायक – दिशा धुर्वे
कक्षा तीसरी: कक्षा नायक – साहिल जंघेल, उप नायक – गीतांजली जंघेल
कक्षा चौथी: कक्षा नायक – भुनेश्वरी जंघेल, उप नायक – देवा जंघेल
कक्षा पांचवी: कक्षा नायक – किशन जंघेल, उप नायक – चांदनी वर्मा
विभागीय प्रभारी नियुक्ति:
सांस्कृतिक प्रभारी: पूनम जंघेल, वर्षिका जंघेल
पर्यावरण (एक पेड़ माँ के नाम): रूपेश जंघेल, देवा धुर्वे
स्वच्छता प्रभारी: हसीना जंघेल, कामनी जंघेल
मध्यान्ह भोजन प्रभारी: हरीश खरे, कौशल जंघेल
खेलकूद प्रभारी: भावेश धुर्वे, समीर जंघेल
शिक्षा विभाग प्रभारी: प्रवीण जंघेल, लावन्या जंघेल
सरस्वती पूजन प्रभारी: हरीश खरे, किशन जंघेल
कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, वहीं सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने सभी बच्चों का तिलक व सम्मान कर उत्साहवर्धन किया।
दिव्यांग बच्ची का भावनात्मक स्वागत:
इस अवसर पर दिव्यांग बच्ची वंशिका जंघेल के विद्यालय में प्रथम दिन आगमन पर उन्हें कुर्सी पर बैठाकर विशेष स्वागत किया गया। गोकुल राम वर्मा ने गुलाल लगाकर उनका अभिनंदन किया। प्रधान पाठक श्री सेन ने सभी बच्चों को निर्देश दिया कि वे वंशिका की हर संभव मदद करें और उनका ध्यान रखें ताकि उन्हें स्कूल में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह आयोजन न केवल बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास था, बल्कि समावेशी शिक्षा और सामाजिक समरसता की मिसाल भी बन सकता हैँ