राजेंद्र शुक्ला के जन्मदिन पर उमड़ा उत्साह, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतनाम सिंह खनूजा सहित बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता हुए शामिल

बिल्हा। बिल्हा विधानसभा के छाया विधायक एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला का जन्मदिन बिल्हा मंडी परिसर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और कार्यकर्ता शामिल हुए और राजेंद्र शुक्ला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन समारोह में सिरगिट्टी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतनाम सिंह खनूजा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने राजेंद्र शुक्ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटा और राजेंद्र शुक्ला के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कार्यकर्ताओं में जन्मदिन समारोह को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर नानक रेलवानी, मनोज पांडेय, अनिता शुक्ला, देवी सिंह, अमित यादव, प्रकाश बिंदल, गौरी यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजेंद्र शुक्ला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आपसी सौहार्द एवं उत्साह के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया तथा राजेंद्र शुक्ला के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं स्नेह व्यक्त किया।