
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी असीम माथुर ने किया ध्वजारोहण, अधिकारी-कर्मचारियों ने दी राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत करने की शपथ
बिलासपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी असीम माथुर ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी असीम माथुर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त आजादी को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह में परिवहन निरीक्षक पारुल ठाकुर, परिवहन निरीक्षक प्रशांत शर्मा, परिवहन सहायक जयशंकर राजवाड़े, उप निरीक्षक पंकज खुंटे, उप निरीक्षक प्राची, सहायक उप निरीक्षक निलेश देवांगन, कॉन्स्टेबल संत राम निराला, सहायक लेखा अधिकारी ललिता वस्त्रकर सहित नगेश्वर जगत, दिव्या वस्त्रकर, मोनिका वस्त्रकार, पूनम, सरिता ध्रुव, वेदराम साहू, संतन जोगी, दीपक गेंडले, विकास ठाकुर, रघुवीर सिंह सहगल, बिट्टू शर्मा, उतरा, समीर, हरीश यादव, जनक सिंह, चंदन पंडा, बसंत साहू, सुखचैन साहू, राजेश विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, राजा यादव, मोहित ठाकुर, गोलू, राजा बजाज, धीरज, हरीश मार्ग और टिकाराम सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कमल मित्तल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ।
