विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करतला मंडल प्रभारी का भव्य स्वागत, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

करतला। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी करतला मंडल के नवनियुक्त प्रभारी सतीश झा के प्रथम आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, मंडल अध्यक्ष राम कुमार गबेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश गुप्ता, महामंत्री आयुष सक्सेना, विकास राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के प्रवीन पांडेय युवा मोर्चा मंडल प्रभारी करतला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सतीश झा ने संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा आगामी समय में पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

मीडिया प्रभारी : इदरीश हुसैन