
संवाददाता -इदरीश हुसैन की रिपोर्ट
कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता मानसिंह राठिया को जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण की कार्यकारिणी सूची को प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता मानसिंह राठिया को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
मानसिंह राठिया की नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के कार्यक्रमों को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और समर्थकों ने मानसिंह राठिया को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। वहीं मानसिंह राठिया ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
