केंद्रीय आदर्श जिला जेल बिलासपुर में 15वां रोजा इफ्तार कार्यक्रम, बंदियों के बीच खुशनुमा माहौल में हुआ सम्पन्न

बिलासपुर, 5 मार्च 2026।पवित्र रमजान माह के अवसर पर छत्तीसगढ़ मुस्लिम विकास संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केंद्रीय आदर्श जिला जेल बिलासपुर में 15वें रोजे का इफ्तार कार्यक्रम बंदियों के बीच आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 5 मार्च 2026 को जेल परिसर में बेहद खुशनुमा और आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न हुआ।

इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज हाफिज अकरम रिजवी ने अदा कराई। कार्यक्रम के दौरान बंदियों के बीच भाईचारा, सद्भाव और आत्मचिंतन का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पार्षद अब्दुल इब्राहिम ने रमजान की मुबारकबाद देते हुए बंदी भाइयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना आत्मशुद्धि और इबादत का महीना है। बंदी इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने गुनाहों से तौबा करें और नेक रास्ते पर चलकर एक अच्छे इंसान के रूप में समाज में वापस लौटें।

कार्यक्रम में जेल अधिकारी विजय आनंद, अलीम अंसारी और शाहिद मोहम्मद ने भी उपस्थित बंदियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा नेक रास्ते पर चलकर कारावास से बाहर निकलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर लाल मोहम्मद, अब्दुल फिरोज, शोहेल खान, शेरू खान, शहबाज खान, मोहम्मद रेहान, असलम अली, तनवीर खान, हसन अली, सैय्यद इमरान, अलीम खान, असगर खान, इल्यास अहमद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं जेल अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हाजी मजहर खान ने किया। अंत में छत्तीसगढ़ मुस्लिम विकास संघ के सचिव शाहिद मोहम्मद ने जेल प्रशासन तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंदियों का आभार व्यक्त किया।